Aaj Ka Match Kaun Jeeta 21 April: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs गुजरात

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मुकाबला कम स्कोर वाला रहा। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स 142 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। गुजरात ने लक्ष्य 7 विकेट पर हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद पंजाब किंग्स की अच्छी शुरुआत रही। कप्तान सैम करन और प्रभसिमरन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रनों की भागीदारी की। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रभसिमरन 21 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

तीसरे नम्बर पर बैटिंग करने के लिए आए रिली रूसो महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सैम करन भी 19 गेंद में 20 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से नियमित अंतराल पर पंजाब ने विकेट गंवाए। 99 रनों के कुल स्कोर पर 7 विकेट आउट हो गए। इसके बाद कुछ रन बने।

हरप्रीत बरार ने अंतिम ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। हरप्रीत सिंह ने भी 14 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पंजाब की टीम अंतिम गेंद तक 142 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। साई किशोर ने गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा मोहित शर्मा और नूर अहमद को 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की खराब शुरुआत रही। रिद्धिमान साहा 13 रन के निजी योग पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 35 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। डेविड मिलर 4 के निजी स्कोर पर आउट हुए। साई सुदर्शन 31 रन बनाकर आउट हुए तब स्कोर 4 विकेट पर 97 रन हो गया।

गुजरात ने दो विकेट और गंवाए लेकिन राहुल तेवतिया ने एक छोर से तेज बैटिंग करते हुए गुजरात को इस सीजन की चौथी जीत दिला दी। वह 18 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। हर्षल पटेल ने पंजाब के लिए 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+