Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में इतिहार रचते हुए सबसे बड़े रन चेज को अंजाम दिया। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने 345 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने चार विकेट खोकर 10 गेंद रहते ही मैच को अपने कब्जे में कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने समझदारी से पारी को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान को जीत दिला दी।
अब्दुल्ला शफीक का कमाल: फखऱ जमां की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह पाने वाले अब्दुल्ला शफीक ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। अब्दुल्ला शफीक ने वनडे करियर में अपना पहला शतक जड़कर पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। दूसरी छोर पर मोहम्मद रिजवान ने भी उनका भरपूर साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी हुई।

श्रीलंका ने बनाए थे 344 रन: इससे पहले श्रीलंका ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए थे। कुसल मेंडिंस ने सबसे ज्यादा 122 रन बनाए। यह वनडे में उनका तीसरा शतक रहा। इसके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 108 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर में अपना पहला शतक जड़ा। इस मैच में कुल चार शतक देखने को मिले। हैदराबाद में खेले गए यह हाई स्कोरिंग मुकाबला रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डे सिल्वा, दसून शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications