Aaj ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हरा दिया। इंग्लैंड के सामने पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 399 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 170 पर आउट हो गई।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। डी कॉक 4 रन बनाकर आउट हुए लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका ने धमाका कर दिया। रीज हेंड्रिक्स और वैन डर डुसेन ने मिलकर अर्धशतक जड़े और दक्षिण अफ्रीका के लिए शतकीय भागीदारी की।

aaj ka match kaun jeeta

वैन डर डुसेन ने 60 रन बनाए और रीज हेंड्रिक्स ने 85 रनों की पारी खेली। उनके बाद हेनरिक क्लासेन ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। क्लासेन ने अपनी पारी में 61 गेंदों में ही सैकड़ा पूरा कर लिया।

मार्को यानसेन ने भी धमाका करते हुए हेनरिक के साथ तूफानी बैटिंग की। वह 42 गेंद में 75 रन बनाकर नाबाद लौटे। हेनरिक क्लासेन 109 पर आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 399 तक पहुंचा। इंग्लैंड के लिए रीस टॉपली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये।

जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड की खराब शुरुआत रही। बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। रूट 2 और मलान 6 रन बनाकर आउट हो गए। बेन स्टोक्स भी नहीं टिके और वह 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। एक के बाद एक विकेट गिरते हुए इंग्लैंड की स्थिति खराब हो गई। 100 रन पर इंग्लिश टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए थे।

अंतिम समय में मार्क वुड और एटकिंसन ने अर्धशतकीय भागीदारी की। दोनों स्कोर 100 से 170 तक लेकर चले गए। इस बीच एटकिंसन 35 पर आउट हुए। टॉपली चोट के कारण खेलने नहीं आए और इंग्लिश पारी 170 पर समाप्त हो गई। मार्क वुड 43 पर नाबाद रहे। इंग्लैंड को 229 रनों से हार मिली, वर्ल्ड कप में यह उनकी सबसे बड़ी हार है। दक्षिण अफ्रीका के लिए कोएट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+