Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है - मुंबई vs कोलकाता और गुजरात vs राजस्थान
Aaj kiska match hai: आईपीएल में आज दो मुकाबले है जहां मुंबई की टीम जीत को आगे बढ़ाना चाहेगा तो गुजरात और राजस्थान का मैच फैंस के लिए ट्रीट की तरह से होगा।

IPL mein aaj ke match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज डबल हेडर के दो मुकाबले हैं। पहला मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। मुंबई की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन में खाता खोला था। यह टीम आज अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलने जा रही है।
रोहित शर्मा एंड कंपनी जीत की पटरी पर वापस आना चाहेगी क्योंकि पिछले 2 सीजन में देखा गया है कि मुंबई की एक टीम खराब शुरुआत के बाद पहले की तरह से वापसी करने में नाकाम रहती है। दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है जिन्होंने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर पिछला मुकाबला हारा था।
केकेआर को 2 में जीत और 2 में हार मिली है और एक टीम के तौर पर प्रदर्शन करने में नाकामयाब ही रही है क्योंकि यहां पर व्यक्तिगत परफॉर्मेंस ने चमत्कार करके दिखाया है। केकेआर को दो जीत जो मिली है उनमें एक में शार्दुल ठाकुर की तूफानी अर्धशतकीय पारी शामिल थी तो दूसरी जीत में रिंकू सिंह के गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में 5 गेंदों पर लगाए गए 5 छक्के शामिल थे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दोनों टीमें बहुत मजबूत है लेकिन गुजरात के पास अपने होमग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने का होम-एडवांटेज है।
Recommended Video

गुजरात टाइटंस की टीम आज अपनी चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। इस समय नंबर एक पर राजस्थान रॉयल्स मौजूद है तो गुजरा टाइटंस भी नंबर 3 पर मौजूद है।
आईपीएल में आज का मैच- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला है। ये इस सीजन का 22वां मैच है जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
आईपीएल में आज का मैच कहां देखें- इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं।यह मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 पर होगा।
आईपीएल में आज दूसरा मैच- दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर शाम 7:30 पर होगा।
आईपीएल में कल का मैच कौन जीता- आईपीएल में कल भी दो डबल हेडर मुकाबले थे। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था। कल दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ जीता था।












Click it and Unblock the Notifications