Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आईपीएल में आज किस किसका मैच है- MI vs SRH

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज आईपीएल का 25वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के मुकाबले में एसआरएच और एमआई की टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

 SRH vs MI

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आईपीएल के 16वें सीजन का 25वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक चार-चार मैच खेले हैं, जिसमें दो में हार और दो में जीत मिली है। मुंबई और हैदराबाद के बीज पांचवां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में लौटने के बाद मुंबई इंडियंस जीत के हैट्रिक लगाने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में केकेआर को 23 रन से हराया था। हैदराबाद की बल्लेबाजी का फिलहाल कोई तोड़ नहीं है, एक तरफ जहां टीम के लिए हैरी ब्रूक ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी, तो वहीं दूसरी ओर कप्तान एडेन मार्करम ने भी शानदार अर्धशतक पूरा किया था। उम्मीद है कि आज के मैच में हैदराबाद की टीम अपनी गेंदबाजी में जरूर कुछ बदलाव कर सकती है।

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार हार के साथ अपने सीजन की शुरुआत जरूर की, लेकिन बैक-टू-बैक मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अच्छी वापसी भी कर ली है, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले दो मैच गंवाए, लेकिन पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतकर शानदार वापसी की है।

अंक तालिका में मौजूदा स्टैंडिंग के अनुसार, मुंबई इंडियंस को आठवें स्थान पर रखा गया है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नौवें स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमें आगामी मैच जीतकर अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगी।

आईपीएल में आज का मैच- आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा।

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन, अनमोलप्रीत सिंह, अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+