Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज का आईपीएल मैच किस किसका है - DC vs MI
Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज का मैच खेला जाएगा। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर यह मैच शुरू होगा।

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: लगातार हार का सामना करती आ रही दो टीमों के बीच आज का मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस एक जीत की तलाश करते हुए मैदान पर उतरेंगी। यह मैच शाम को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक खेले गए तीनों ही मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को पराजय का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ मुंबई का हाल भी ऐसा ही है। मुंबई को दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली के गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। गेंदबाज महंगे साबित हो रहे हैं तथा विकेट के लिए भी तरसते दिखे हैं। किसी भी टीम की जीत में गेंदबाजों का प्रदर्शन अहम होता है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए पिछले मैच में आर्चर नहीं खेले थे। इस टीम के पास पहले से ही गेंदबाजों की कमी है। आर्चर के बाहर होने से मामला और ज्यादा खराब हो गया।
बल्लेबाजी की बात की जाए तो दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने फॉर्म दिखाई है। पृथ्वी शॉ लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। वह उम्मीद के अनुरूप खेल पाने में नाकाम रहे हैं। सरफराज और मनीष पांडे की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर अन्य सभी बल्लेबाज चलने में नाकाम रहे हैं। तिलक वर्मा ने पहले मैच में बेहतरीन बैटिंग की थी। उनके अलावा कैमरन ग्रीन, टिम डेविड आदि खिलाड़ी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। इनके रन आने पर मुंबई की टीम जीत की राह पर लौट सकती है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहाल वढेरा, ऋतिक शोकीन, अरशद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडोर्फ और आकाश मढवाल।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिली रोसेयु, एनरिक नोर्किया, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, इशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश धुल।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications