Aaj ka IPL Match: बारिश के बाद बरसे DC के गेंदबाज, रसेल की कोशिशों के बावजूद 127 पर सिमटी KKR
Aaj ki IPL Match: आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश के बाद डीसी के गेंदबाज जमकर बरसे। लगातार पांच हार चुकी दिल्ली ने आज केकेआर की टीम को महज 127 रनों पर समेट दिया।

Aaj ka Ipl Match: आईपीएल 2023 में आज 28वें मैच के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की शाम बारिश का मौसम लेकर आई जिसके चलते देरी से हुए टॉस में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बॉलिंग का फैसला किया और विपक्षी टीम को 127 पर सीमित कर दिया।
मौसम के साथ डीसी का मिजाज भी बदला- बदले मौसम में पलटे पिच के मिजाज में डीसी के तेज गेंदबाजों की मौज देखी गई जहां मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, एनरिक नॉर्खिया ने बेहतरीन शुरुआत की।
ईशांत शर्मा की शानदार वापसी- डीसी की टीम में ईशांत के अलावा जहां फिल सॉल्ट भी शामिल हुए तो केकेआर भी जेसन रॉय और लिटन दास की नई ओपनिंग जोड़ी को लेकर उतरी। दास केवल 4 रन बनाकर मुकेश के शिकार हुए।
इसके बाद वेंकटेश अय्यर जीरो, नितीश राणा 4, मनदीप 12,रिंकू सिंह 6 और सुनील नरेन 4 पर चलते बने। रिंकू और मनदीप को अक्षर ने तो राणा और नरेन को ईशांत ने चलता किया। सीजन में पहला मैच खेल रहे ईशांत ने चार ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए।
जेसन रॉय ही टिके रहे- इसके बाद एक छोर पर विकेट संभाल कर खेल रहे जेसन रॉय का धैर्य भी जवाब दे दिया और वे 39 गेंदों पर 43 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हो गए। फिर अगली ही गेंद पर अनुकुल रॉय गोल्डन डक का शिकार हुए।
नंबर 8 पर बैटिंग करने आए उमेश यादव का अपनी ही गेंद पर कैच नॉर्खिया ने लिया। अब विकेट के दूसरे छोर पर एकमात्र बल्लेबाज आंद्रे रसेल थे जो पूरी तरह संघर्ष करती पारी खेल रहे थे।
आंद्रे रसेल की पारी- रसेल का संघर्ष धीरे-धीरे धैर्य में तब्दील हो गया और उन्होंने अकेले दम पर टीम का स्कोर सवा सौ पार करा दिया। रसेल ने मुकेश कुमार के अंतिम ओवर में तीन छक्के लगाए। उन्होंने 31 गेंदों पर 4 छक्के लगाते हुए 38 रनों की नाबाद पारी खेली।
गेंदबाजी- ईशांत, एनरिक नॉर्खिया ने अपने चार ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3 ओवर डालते हुए बहुत कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications