28 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल, शादी का कार्ड हुआ वायरल
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। भारत के पूर्व क्रिकेटर और बंगाल रणजी टीम के वर्तमान कोच अरुण लाल 66 साल की उम्र में शादी रचाने जा रहे हैं। वो अपने से करीब 28 साल छोटी लड़की बुलबुल साहा (38) संग शादी करने जा रहे हैं। 2 मई को अरुण लाल कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में शादी करेंगे, खास बात ये है कि अरुण लाल और बुलबुल की शादी क्रिकेटर की पहली पत्नी रीना की सहमति से ही हो रही है।
Recommended Video

28 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं अरुण लाल
आपको बता दें कि अरुण लाल ने पहली शादी रीना से की थी लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों का तलाक हो गया। रीना लंबे वक्त से बीमार चल रही हैं। दोनों ने अपसी सहमति से तलाक लिया था लेकिन तलाक के बाद दोनों के बीच में दोस्ती है।

एक महीने पहले हुई सगाई
रीना से अलग होने के बाद अरुण और बुलबुल का रिलेशनशिप शुरू हुआ है और एक महीने पहले ही दोनों ने सगाई की है। आपको बता दें कि इंडिया के टॉप ओपनर रहे अरुण लाल जाने-माने क्रिकेट कमेंटटेटर भी रहे हैं लेकिन साल 2016 में इन्हें कैंसर हो गया था, जिसके बाद इन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी।

अरुण लाल को हुआ था कैंसर
हालांकि ये कैंसर से अपनी जंग जीत गए और इसके बाद ये बंगाल टीम को कोचिंग देने लग गए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अरुण लाल की शादी के कार्ड छप चुके हैं। इस शादी में भारत के जाने-माने क्रिकेटर्स, CAB के अधिकारी और अरुण-बुलबुल की फैमिली और दोस्त शामिल हो सकते हैं।

इंटरनेशनल मैच में एक भी शतक नहीं
आपको बता दें कि इंटरनेशनल मैच में एक भी शतक नहीं लगाने वाले अरुण लाल ने अपने क्रिकेट करियर में 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 729 और वनडे में 122 रन बनाए है। अरूण ने अपना पहला इंटरनेशल साल 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ और आखिरी मैच साल 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। टेस्ट मैच में अरुण लाल ने छह अर्धशतक और वनडे एक हॉफ सेंचुरी बनाई है।
वायरल हुआ शादी का कार्ड
सोशल मीडिया पर एक पिक्चर और शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। फोटो में अरुण लाल अपनी पूर्व पत्नी रीना और होने वाली पत्नी बुलबुल संग नजर आ रहे हैं। फिलहाल वायरल तस्वीरों और कार्ड पर लोग दिल खोलकर अरुण लाल को उनकी शादी की दूसरी इनिंग की बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications