6 Wicket An Over: 6 गेंद पर 6 विकेट, गेंदबाज की करिश्माई गेंदबाजी, हारा हुआ मैच जीत गई टीम
6 Wicket An Over: क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल के दौरान जब तक आखिरी गेंद नहीं डाली जाती तब तक परिणाम का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि, इस तरह के क्लोज गेम क्रिकेट मुकाबले में बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन जब ऐसे मुकाबले होते हैं तो रोमांच का मजा अलग ही चरम पर होता है। ऑस्ट्रेलिया में भी कुछ इसी तरीके का एक मुकाबला देखने को मिला है।
6 गेंद पर झटके 6 विकेट: ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में पांच रनों का बचाव करते हुए 6 गेंद पर छह विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी। गारेथ मोर्गन नामक युवा तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट क्लब मैच के दौरान यह कारनामा करने में कामयाबी हासिल की।

लगातार छह गेंदों पर छह विकेट: ऑस्ट्रेलिया के थर्ड डिविजन क्लब क्रिकेट में गारेथ मोर्गन ने 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर मैच को पूरी तरह से अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। क्लब क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब 6 गेंद पर छह बल्लेबाजों को किसी गेंदबाज द्वारा आउट किया गया हो। इससे पहले भी साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया क्लब क्रिकेट में ही ऐसा देखने को मिला था। साल 2017 में एलेड कैरी ने यह कारनामा किया था। अब दूसरी बार भी एक बार फिर इस तरह की करिश्माई गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ही देखने को मिली है।
4 रनों से मिली यादगार जीत: 40 ओवर के इस मैच में सरफर्स पैराडाइज क्लब को जीतने के लिए एक ओवर में 5 रन बनाने थे। लेकिन मुदगीराबा क्लब के कप्तान मॉर्गन मैच का आखिरी ओवर करने आए। आखरी ओवर ओवर की पहली गेंद पर जेक गेराल्ड को इथान वेल्स के हाथों कैच कराया। दूसरी गेंद पर उन्होंने कोनोर मैथेसन को ओरी फिन क हाथों लपकाया। तीसरीऔर चौथी गेंद पर भी दो खिलाड़ी आउट हुए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर दो खिलाड़ी बोल्ड हो गए। मोर्गन ने 6 विकेट लेकर अपने टीम को चार रनों से यादगार जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications