IPL 2025: 5 धांसू खिलाड़ी जिनको आईपीएल नीलामी में मिल सकते हैं 20 करोड़ रुपये

IPL 2025 Auction: आईपीएल नीलामी में इस बार बड़े प्लेयर्स के लिए बिड वॉर देखने को मिलेगा। कई धाकड़ क्रिकेटर नीलामी पूल में शामिल हैं। जिन प्लेयर्स को रिटेंशन लिस्ट में नहीं डाला गया, उनको अब नीलामी में हाथ आजमाना है। मेगा ऑक्शन के लिए रिटेंशन लिस्ट पहले ही जारी हो गई है।

कई खिलाड़ी ऐसे होंगे, जिनके ऊपर काफी बड़ी बोली लग सकती है। अगर 20 करोड़ की बोली भी किसी प्लेयर पर लगे, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। पांच ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में आपको जानना चाहिए, जिनके ऊपर 20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लग सकती है।

pant and buttler

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को इस बार छप्पर फाड़ पैसा मिल सकता है। हर टीम उनको अपने साथ जोड़ने का प्रयास करने वाली है। पिछली बार दिल्ली से उनको 16 करोड़ की सैलरी मिली थी। इस बार ऋषभ पंत के ऊपर 20 करोड़ की बोली लग सकती है।

केएल राहुल

केएल राहुल भी सबसे ज्यादा सैलरी वाले आईपीएल प्लेयर्स में से एक थे। उनको लखनऊ सुपर जायंट्स से पिछले साल 17 करोड़ की सैलरी मिली थी। इस बार वह नीलामी में हैं और उनके ऊपर 20 करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है।

श्रेयस अय्यर

पिछले साल केकेआर को खिताबी जीत दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को अब रिलीज कर दिया गया है। वहां सैलरी को लेकर ही वह संतुष्ट नहीं थे। उनको केकेआर से 12 करोड़ 25 लाख रुपये मिलते थे। इस बार देखना होगा कि उनके ऊपर कौन सी टीमें बोली लगाती हैं। वह 20 करोड़ी बन सकते हैं।

जोस बटलर

सबसे ज्यादा किसी विदेशी प्लेयर की मांग होगी, तो वह जोस बटलर हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स से मिलने वाली रकम से उनको डबल मिल सकती है। बटलर की सैलरी 10 करोड़ थी और यह बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो सकती है।

जैक फ्रेजर मैक-गर्क

पिछले सीजन दिल्ली के लिए खेलने वाले इस क्रिकेटर के लिए इस बार कई टीमें दिलचस्पी दिखा सकती हैं। उनके ऊपर काफी बड़ी बोली लगने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9 मैच खेलकर उन्होंने कुल 330 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+