5 भारतीय खिलाड़ी जिनका टेस्ट करियर लगभग खत्म हो चुका है
टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग-XI में जगह बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। कई सारे उम्दा खिलाड़ियों को जबरदस्त टैलेंट के बाद भी खेलने का मौका नहीं मिल पाता।

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग-XI में जगह बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। कई सारे उम्दा खिलाड़ियों को जबरदस्त टैलेंट के बाद भी खेलने का मौका नहीं मिल पाता। आज हम आपको भारतीय टीम के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास तो नहीं लिया लेकिन उनका टेस्ट करियर लगभग समाप्त हो चुका है। चलिए डालते हैं, एक नजर ऐसे ही 5 नामों पर...

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
इस लिस्ट में पहला नाम अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का आता है। धवन भारतीय वनडे टीम के प्रमुख सदस्य है, लेकिन उनका टेस्ट करियर लगभग समाप्त हो गया है। धवन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। पिछले चार सालों वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे और आने वाले समय में भी वापसी की कोई उम्मीद नहीं है। 36 वर्षीय शिखर ने भारत के लिए 34 टेस्ट खेले और 40.61 की औसत से 2315 रन बनाने में सफल रहे। इस फॉर्मेट में उनके नाम पर सात शतक और पांच अर्धशतक दर्ज है।

मुरली विजय (Murali Vijay)
एक समय भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले तमिलनाडु के मुरली विजय का नाम भी इस लिस्ट में आता है। मुरली ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और 2018 तक टीम के अहम सदस्य रहे। हालांकि 2018 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद खराब फॉर्म के चलते उनको टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। मुरली फिलहाल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से भी दूर है और टीम इंडिया में भी उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है। 38 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने भारत की ओर से 61 टेस्ट खेले और 38.29 की औसत से कुल 3982 रन बनाने में सपल रहे। 105 पारियों में उनके बल्ले से 12 शतक और 15 अर्धशतक देखने को मिले।

अमित मिश्रा (Amit Mishra)
लिस्ट में अगला नाम लेगब्रेक स्पिनर अमित मिश्रा का आता है। अमित का टेस्ट करियर भी अब समाप्त हो चुका है। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदानों पर आखिरी टेस्ट खेला था, इसके बाद आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उनको टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अमित मिश्रा आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे थे। भारत के लिए उन्होंने 22 टेस्ट मैच खेले और 35.72 की औसत से कुल 76 विकेट लेने में सफल रहे।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)
टीम इंडिया में कमैबक के नाम से जाने जाने वाले विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आईपीएल 2022 में कार्तिक बेहतरीन फिनिशर बनकर सामने आए। दिनेश कार्तिक मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम का हिस्सा है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा सफेद जर्सी में उनका करियर अब खत्म हो चुका है। दिनेश अपना आखिरी टेस्ट मैच 2018 में इंग्लैंड के दौरे पर खेला था। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। मौजूदा समय में बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत लगातार अच्छा कर रहे हैं और दूसरे विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत टीम के साथ जुड़े हुए हैं, ऐसे में दिनेश कार्तिक के लिए टेस्ट में वापसी के आसार न के बराबर है। उन्होंने भारत की ओर से 26 टेस्ट खेले और 25 की औसत से 1025 रन बनाने में सफल रहे. इस फॉर्मेट में कार्तिक के खाते में 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है।

इशांत शर्मा (Ishant Sharma)
लिस्ट में आखिरी नाम अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का आता है। इशांत ने भी अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उनका टेस्ट करियर अब लगभग खत्म हो चुका है। खराब फॉर्म, बढ़ती उम्र और युवा तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते यह कहना शायद गलत नहीं होगा कि इशांत ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया है। बीते साल साउथ अफ्रीका दौरे पर भी चयनकर्ताओं ने इशांत को टीम में नहीं चुना था। उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी इशांत को मौका नहीं दिया गया और आईपीएल में वह अनसोल्ड रहे। अब इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी टीम से इशांत की अनदेखी की गई है। 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का आगाज करने वाले इशांत शर्मा भारत के लिए 105 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उनके नाम पर 32.41 की औसत से 311 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उन्होंने केवल 74 रन देकर 7 विकेट झटके थे और टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications