5 भारतीय खिलाड़ी जो इस साल हो गए रिटायर, दिसंबर तक और लम्बी होगी लिस्ट
साल 2025 टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा रहा है क्योंकि भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया है। इसके अलावा इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज भी बराबरी पर समाप्त करने में सफलता हासिल की। इन सब बड़ी उपलब्धियों का जश्न देश ने भी मनाया है।
हालांकि कुछ स्टार खिलाड़ी इस साल रिटायर हो गए हैं। आधा वर्ष बीतने पर पांच प्लेयर्स खेल को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में कुछ और नाम भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। अब तक रिटायर हुए पांच प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए।

चेतेश्वर पुजारा: इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम पुजारा का है, जिन्होंने 24 अगस्त को अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए धमाकेदार काम किया और गेंदबाजों का सिरदर्द भी बढ़ाया। वह 7 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाने में सफल रहे थे।
विराट कोहली: इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। उनकी घोषणा सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर नई टेस्ट टीम गई , जिसकी कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में थी। कोहली के संन्यास पर सवाल भी उठे थे।
रोहित शर्मा: कोहली से पहले रोहित शर्मा ने भी इस वर्ष मई में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उनको कप्तानी से भी हटाने की पूरी योजना बना ली गई थी। इस कंडीशन में उन्होंने इंग्लैंड दौरे की टीम घोषित होने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी।
पीयूष चावला: इस लेग स्पिनर ने कुछ महीनों पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा की है। चावला ने सभी प्रारूप से रिटायर होने का ऐलान कर दिया। वह लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और आईपीएल में भी कोई अनुबंध नहीं था। इस वजह से चावला ने गेम को अलविदा कह दिया।
वरुण आरोन: तेज गेंदबाज वरुण ने भी गेम को अलविदा कह दिया। टीम इंडिया के लिए उन्होंने टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूप खेले थे। वरुण आरोन ने 9 टेस्ट मैचों में 18 विकेट अपने नाम किये थे। एकदिवसीय क्रिकेट में खेले गए 9 मैचों में उन्होंने कुल 11 विकेट अपने नाम किये थे।












Click it and Unblock the Notifications