33 वर्षीय खिलाड़ी की होगी भारतीय टीम से छुट्टी, कब होगा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट स्कॉड का ऐलान
IND vs WI: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज बराबरी पर समाप्त करने के बाद एक बार फिर से भारतीय टीम रेड बॉल क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जानी है। भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कुछ खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी करने के प्रयास में हैं और ऐसा लग रहा है कि उनको टीम में जगह मिल जाएगी। सबसे पहला नाम तो श्रेयस अय्यर का है। अय्यर टीम में शामिल किये जा सकते हैं। भारतीय कंडीशंस और स्पिन खेलने की कला उनको टीम में जगह दिला सकती है।

श्रेयस अय्यर को टीम में लाने के लिए एक खिलाड़ी की छुट्टी की जाएगी। वह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि 33 वर्षीय करुण नायर हो सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर नायर को आजमाया गया था लेकिन उनके प्रदर्शन से ऐसा लग नहीं रहा कि वह फिर से टीम में लौटेंगे।
सरफराज खान भी टीम में वापसी की तरफ नज़र गड़ाए बैठे हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आने के बाद 371 रन बनाए हैं और औसत 37 का रहा है। सरफराज ने तो अपनी फिटनेस पर भी काफी जबरदस्त कार्य किया है। उनको फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। उधर ऋषभ पंत चोटिल हैं, तो ध्रुव जुरेल को मुख्य विकेटकीपर के तौर पर रखा जाएगा।
कौन होगा टीम से बाहर
करुण नायर टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड में ओवल टेस्ट के दौरान फिफ्टी जड़ने में सफल रहे थे, इसके अलावा वह अन्य किसी भी मैच में नहीं चल पाए थे। इसे देखते हुए कह सकते हैं कि नायर को बाहर करते हुए टीम में कुछ परिवर्तन किये जाएंगे। खबरों की मानें, तो अगले 48 घंटों के समय में टीम इंडिया की घोषणा की जा सकती है।
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से हो जाएगा। दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications