IPL 2024: 3 टीमें जो इस बार आईपीएल में सबसे कमजोर हैं
IPL 2024: आईपीएल के लिए टीमों ने कमर कस ली है। दिसम्बर में हुई नीलामी के दौरान हर टीम में कुछ बड़े नामों को शामिल किया गया और एक मजबूत स्कॉड बनाने का प्रयास भी किया गया। सभी दस टीमों के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की बड़ी खेप है। इसके बाद भी कुछ कमियां रह जाती हैं।
बड़े खिलाड़ियों को शामिल करने के बाद भी कुछ टीमें अन्य टीमों की तुलना में मजबूत नहीं दिखती हैं। उनमें कुछ कमियां रही हैं। तीन टीमों की स्थिति थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही हैं। ऐसे में उनकी चर्चा करना जरूरी है और इनके बारे में आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं।

आईपीएल 2024 में तीन सबसे कमजोर टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद: हैदराबाद ने नीलामी में पैसे खर्च किये लेकिन टीम में बड़े नाम शामिल नहीं किये जा सके। मार्करम, पैट कमिंस, क्लासेन ट्रेविस हेड और भुवनेश्वर जैसे बड़े नाम इस टीम में शामिल हैं। गेंदबाजी में बड़े दिग्गजों की कमी दिखाई दे रही है। स्पिन विभाग में सिर्फ वनिंदु हसारंगा का नाम है। ऐसे में हैदराबाद की टीम को इस सीजन में सबसे कमजोर टीम माना जा सकता है। हालांकि कई बार कुछ खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से भी टीम आगे तक का सफर तय कर लेती है।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन और लिविंगस्टोन के अलावा सैम करन इस टीम में हैं। बल्लेबाजी में वह बात नज़र नहीं आ रही है। गेंदबाजी में रबाडा उनके पास हैं लेकिन उनके अलावा नाथन एलिस पर ही भरोसा किया जा सकता है। ऑल राउंड विभाग में सिकन्दर रजा और सैम करन हैं। युवा खिलाड़ी इस टीम में काफी हैं लेकिन प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह कोई नहीं बता सकता। पंजाब की टीम में कम अनुभवी खिलाड़ी हैं।
केकेआर: गौतम गंभीर इस टीम से जुड़े हैं लेकिन पूरे पैसे स्टार्क को खरीदने में ही लगा दिए। जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल इस टीम के बड़े नाम हैं। गेंदबाजी में स्टार्क के अलावा मुजीब उर शमन, सुनील नारेन आदि हैं। बल्लेबाजी में एक या दो खिलाड़ी और शमिल किये जा सकते थे। केकेआर टीम संतुलित दिखाई देती है लेकिन अन्य टीमों से तुलना करने पर थोड़ी कमजोर लगती है।












Click it and Unblock the Notifications