PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स की हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, ऐसे की थी हैदराबाद की मदद

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को उनके ही घर में जाकर हरा दिया। इस सीजन हैदराबाद ने अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स जीत से थोड़ा दूर रह गई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 रनों की करीबी जीत हासिल की।

पंजाब किंग्स के लिए अंतिम समय में शशांक सिंह और आशुतोष ने धमाका कर दिया और हैदराबाद को लगभग हरा दिया था लेकिन अंततः हैदराबाद ने जीत दर्ज कर ली। इस हार के पीछे कुछ कारण रहे हैं और कुछ खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन भी जिम्मेदार है, उनके बारे में जानना जरूरी है।

pbks and srh

हरप्रीत बरार

इस खिलाड़ी के खराब गेंदबाजी के कारण पंजाब किंग्स दबाव बनाने के बाद भी हैदराबाद की टीम को बड़ा स्कोर करने से नहीं रोक पाई। हरप्रीत बरार पिछले कुछ मैचों में गेंदबाजी अच्छी कर रहे थे लेकिन इस बार उनकी दिशा खराब थी और हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर खून रन बटोरे, हरप्रीत के 4 ओवरों में कुल 48 रन आए, इस वजह से हैदराबाद ने 182 का स्कोर बना लिया।

जॉनी बेयरस्टो

पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज बेयरस्टो फ्लॉप हो गए। अगर वह टिककर टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहते, तो अंत में आए शशांक सिंह और आशुतोष के लिए मामला भारी नहीं पड़ता। शुरुआत में बेयरस्टो बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद आने वाले बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बढ़ता चला गया और वे आउट होते रहे।

सिकन्दर रजा

आम तौर पर तेज बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर रजा के बल्ले से उस तरह की तेजी देखने को नहीं मिली। वह क्रीज पर टिकने के बाद महज 127 के स्ट्राइक रेट से रन बना पार। सिकन्दर रजा ने अपनी पारी में कुल 22 गेंदों का सामना किया और 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से थोड़ी तेजी देखने को मिलती, तो शायद पंजाब को 2 रनों की करीबी हार का सामना नहीं करना पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+