IND vs SL: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको कर देना चाहिए टीम से बाहर, मौका देने पर अगला मैच भी हारेगा भारत
IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को अपने पहले मुकाबले में टाई का सामना करना पड़ा और दूसरे मैच में टीम इंडिया को पराजय मिली। भारतीय टीम को 32 रनों से हराते हुए श्रीलंकाई टीम ने बड़ा धमाका कर दिया। धीमी पिचों पर भारतीय बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए और टीम सीरीज में पिछड़ गई।
भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिनसे उम्मीदें काफी थीं लेकिन प्रदर्शन में निराशा देखने को मिली। इस वजह से भारतीय टीम को सीरीज गंवाने का खतरा भी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अगले मुकाबले को किसी भी स्थिति में जीतना चाहेगी।

अगले मैच में जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को कड़े फैसले लेने होंगे और कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। अगर इन प्लेयर्स को फिर से मौका मिलता है, तो टीम इंडिया को तीसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ेगा।
केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल करते हुए दो मैचों में मौका दिया गया लेकिन वह फिसड्डी साबित हुए हैं। केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए। पहले मैच में 31 रन बनाने वाले राहुल मैच खत्म किये बिना खराब शॉट खेलकर आउट हुए, वहां इसकी जरूरत नहीं थी और अगले मैच में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। राहुल को अब बाहर करने का समय है।
शिवम दुबे को ऑल राउंडर माना जाता है और स्पिनरों के खिलाफ तगड़ा हिटर भी माना जाता है लेकिन अब तक तो ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। पहले मुकाबले में कुछ रन बनाने वाले दुबे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में अच्छा करने में नाकाम रहे और खाता नहीं खोल पाए। अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसी और को लाने का समय है।
नम्बर तीन पर अर्शदीप सिंह का नाम है। पहले एकदिवसीय में एक रन की दरकार होने पर वह बड़ा शॉट खेलकर जीत दिलाना चाहते थे और आउट हो गए। इससे मैच टाई हो गया। दूसरे मैच में उनकी गेंदों पर पिटाई देखने को मिली। वह काफी रन लुटा गए। स्पिन पिचों पर अर्शदीप सिंह का कोई काम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications