IND vs ZIM: भारत के लिए 3 खिलाड़ियों ने एक साथ किया डेब्यू, जानिए किन नए चेहरों को मिला मौका
IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया हरारे में पहला मुकाबला खेल रही है। एक ही मुकाबले में तीन नए खिलाड़ी अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हैं।
आईपीएल में धांसू खेल का फल इन खिलाड़ियों को यहाँ मिल गया है। आईपीएल में इन खिलाड़ियों ने बल्ले से तबाही मचाई थी। एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो पहले अपना टेस्ट डेब्यू कर चुका है लेकिन अब टी20 क्रिकेट में खेलने का मौका मिल गया है।

यहाँ डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम अभिषेक शर्मा का है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर ओपनर खेलने वाले अभिषेक शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज थे, उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ा डाली थी। उनका डेब्यू हो गया है।
इस लिस्ट में एक और नाम वह है जिसने आईपीएल के दौरान अपनी टीम के लिए तूफानी बैटिंग की थी। यहाँ बात हो रही है राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले रियान पराग की। पराग की बैटिंग देखने के बाद मांग भी उठ रही थी कि उनको टी20 फ़ॉर्मेट के लिए टीम में लाया जाए और अब ऐसा हो गया है।
तीसरा नाम उस खिलाड़ी का है जिसने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर टीम को जीत दिलाने के लिए क्रीज पर टिककर बैटिंग की थी। राजकोट टेस्ट से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद वह अगले दो मैच भी खेले थे और एक फिफ्टी जड़ी थी। जुरेल को भी डेब्यू कराया गया है।
शुभमन गिल को आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है। इस सीजन गुजरात के लिए वह कप्तानी कर रहे थे लेकिन टीम को उतनी सफलता नहीं मिली थी। अब गिल के लिए कड़ी परीक्षा है। टीम के साथ कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण को भेजा गया है। टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications