CSK और RCB के क्रिकेटर अब अफगानिस्तान लीग में खेलेंगे? कौन हैं 3 धांसू खिलाड़ी जिन्होंने कराया रजिस्ट्रेशन

आईपीएल में खेलने के बाद भारतीय क्रिकेटरों के लिए विदेशी टी20 लीग में अवसर तलाशना आसान नहीं होता। उस तरह की फीस अन्य लीग क्रिकेट में देखने को नहीं मिलती है। अब तीन पूर्व भारतीय खिलाड़ी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के जरिए एक नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं।

इनमें विजय शंकर, केएस भरत और मुरुगन अश्विन शामिल हैं। तीनों ने एपीएल के खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। खास बात यह है कि तीनों खिलाड़ी आईपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

ks bharat

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीनों को ड्राफ्ट की गोल्ड श्रेणी में रखा गया है। खिलाड़ियों का चयन 3 नवंबर को दुबई में होने वाले ड्राफ्ट के दौरान किया जाएगा। इस बार करीब 1500 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया था, जिनमें से 462 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विजय शंकर CSK और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं

विजय शंकर भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 78 मुकाबले खेले और 1233 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम नौ विकेट भी हैं। विजय शंकर ने मई 2026 में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लिया था। अब वह विदेशी लीग में खेलने का अवसर तलाश रहे हैं।

केएस भरत का RCB से KKR तक का सफर

विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भी इस ड्राफ्ट में शामिल हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। भरत भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा भी रहे हैं और 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे।

मुरुगन अश्विन आईपीएल में ले चुके हैं 35 विकेट

मुरुगन अश्विन इस सूची में तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं, जिनमें राइजिंग पुणे सुपरजायंट, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल के 44 मुकाबलों में 35 विकेट हासिल किए हैं। विजय शंकर की तरह उन्होंने भी मई 2026 में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+