इन 3 क्रिकेटरों ने पार की सारी हदें, बिना शादी गर्लफ्रेंड्स को किया प्रेग्नेंट, आखिर कौन हैं ये दिग्गज खिलाड़ी
क्रिकेट की पिच पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खेल जगत में कई ऐसी प्रेम कहानियां रही हैं जो आज भी काफी चर्चित हैं । आज हम आपको उन 3 मशहूर क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जो शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले ही पिता बन गए थे। इनमें दो नाम तो भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो प्यार में ऐसे डूब गए कि शादी करना भूल गए। शादी से पहले पिता बनने वाले इन तीन प्लेयर्स में से दो खिलाड़ी अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं।

नताशा के प्यार में डूबे हार्दिक
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक ने साल 2020 की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी।
सगाई के कुछ ही समय बाद हार्दिक ने फैंस को खुशखबरी दी कि वे पिता बनने वाले हैं। जुलाई 2020 में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद इस कपल ने कोर्ट मैरिज की और फिर साल 2023 में धूमधाम से उदयपुर में दोबारा शादी की थी। हालांकि अब हार्दिक और नताशा का तलाक हो गया है। वह अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नज़र आते हैं।
बेटे के जन्म के 4 साल बाद की शादी करने वाला खब्बू बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विनोद कांबली की लाइफ किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। कांबली अपनी दूसरी पत्नी एंड्रिया हेविट के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने समाज की परवाह नहीं की। कांबली और एंड्रिया के बेटे का जन्म साल 2010 में हुआ था।
हैरानी की बात यह है कि पिता बनने के पूरे 4 साल बाद, यानी 2014 में इस कपल ने शादी करने का फैसला किया। कांबली का मानना था कि उनके जीवन में उनके बेटे का आना किसी चमत्कार से कम नहीं था।
इंग्लैंड से मॉडर्न लव स्टोरी का शानदार उदाहरण
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जो रूट भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। रूट अपनी प्रेमिका कैरी कॉर्रेल के साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2017 में जो रूट के बेटे अल्फ्रेड का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के करीब एक साल बाद साल 2018 में रूट ने अपनी पार्टनर कैरी के साथ शादी रचाई। आज जो रूट अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications