क्रिकेट इतिहास के 3 विवादित स्टंपिंग, न्यूजीलैंड ने खेल भावना दिखाकर बल्लेबाज को वापस बुलाया
Controversial Stumpings: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जिस तरह से इंग्लिश विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को आउट किया गया, उसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। बेयरस्टो के आउट होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की खेल भावना पर भी सवाल खड़ा हुआ था।
इंग्लिश मीडिया ने अख़बारों को बेयरस्टो के आउट से ही भर दिया था। हालांकि कई लोग बेयरस्टो को रन आउट मान रहे हैं लेकिन वास्तव में यह एक स्टम्पिंग था। यह एक हैरान करने वाला घटनाक्रम था। साधारण तौर पट बाहर निकलने पर भी उनको आउट कर दिया गया। ऐसे ही तीन घटनाक्रमों का जिक्र यहाँ किया गया है।

जॉनी बेयरस्टो को एलेक्स कैरी ने किया आउट
एशेज सीरीज के पांचवें दिन इंग्लैंड के कीपर जॉनी बेयरस्टो ओवर की अंतिम गेंद को छोड़ने में सफल रहते हैं। इसके बाद वह नॉन स्ट्राइक छोर पर जाने के लिए क्रीज से बाहर निकलते हैं। इस पर कीपर एलेक्स कैरी गेंद को स्टम्प की तरफ थ्रो करते हैं और गिल्लियां उड़ जाती है। अपील होने के बाद यह मामला तीसरे अम्पायर के पास भेजा जाता है। इसमें दिखता है कि गेंद डेड होने से पहले बेयरस्टो बाहर आ गए थे। उनको आउट दिया गया। हालांकि वह साधारण रूप से जा रहे थे। इस विवादित आउट पर बवाल हुआ।
ब्रेंडन मैकलम ने किया पॉल कॉलिंगवुड को आउट
साल 2009 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान ऐसा देखने को मिला था। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकलम ने पॉल कॉलिंगवुड को आउट किया था। यही स्थिति कॉलिंगवुड के साथ थी। काइल मिल्स की गेंद छोड़कर वह जा रहेत थे। मैकलम ने स्टंप उखाड़ डाले। अपील होने पर उनको आउट दिया गया लेकिन बाद में केवी टीम ने अपनी अपील वापस लेते हुए बल्लेबाज को खेलने दिया।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऋषभ पन्त हुए आउट
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर टेविन इम्लाच ने पन्त को आउट किया था। अल्जारी जोसेफ की गेंद को छोड़ने के बाद पन्त क्रीज से बाहर आए थे। इस बीच कीपर ने बेल्स उड़ा दी। पन्त का पाँव धीरे-धीरे वापस आ रहा था लेकिन कीपर ने फुर्ती दिखाते हुए स्टंप में गेंद मारी। तीसरे अम्पायर ने उनको आउट दिया।












Click it and Unblock the Notifications