IND vs BAN: बुमराह की जगह 25 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी खेलेगा? बांग्लादेश के खिलाफ होगा टेस्ट डेब्यू
IND vs BAN: पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद बांग्लादेश की टीम अब भारत दौरे पर आने वाली है। सीरीज के लिए टीम इंडिया भी कमर कस चुकी है और तैयार है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में लगातार तीसरी बार फाइनल में प्रवेश पाने के लिए टीम इंडिया के लिए सीरीज अहम है।
इस सीरीज में भारत के दिग्गज गेंदबाजों को आराम दिए जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो किसी नए नाम को मैदान पर देखा जा सकता है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को रेस्ट दिया जा सकता है। इस स्थिति में एक युवा तेज गेंदबाज मैदान पर दिखाई दे सकता है।

आनंदबाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप सिंह इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। बुमराह को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज की तैयारी के लिए आराम दिया जा सकता है। इस बीच शमी अभी भी 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं।
तीसरे तेज गेंदबाज के लिए अर्शदीप का मुकाबला आकाश दीप से होगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शदीप डेब्यू के लिए सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उनके साथ मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे।
ऋषभ पंत 634 दिनों के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ इस श्रृंखला के लिए अंतिम 15 में जगह शायद ही बना पाए, उनका टीम में आना मुश्किल लग रहा है।
बुमराह और शमी की अनुपस्थिति का मतलब है कि युवा खिलाड़ियों के पास इस महत्वपूर्ण मंच पर खुद को साबित करने का मौका है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को क्लीन स्वीप किया है, ऐसे में उनको कम आंकना बड़ी भूल हो सकती है।
भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications