VIDEO: जॉनी बेयरस्टो की तरह ऋषभ पंत भी हो चुके हैं OUT, वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को लगा था बड़ा झटका
Rishabh Pant and Jonny Bairstow Run-out:
Rishabh Pant and Jonny Bairstow Run-out: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 से अपनी बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद जॉनी बेयरस्टो के आउट किए जाने के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं।
बेयरस्टो रनआउट होकर लौटे पवेलियन: इंग्लैंड की टीम को जॉनी बेयरस्टो से रनों की उम्मीद थी। अगर बेयरस्टो कुछ रन बनाने में सफल हो जाते तो इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबरी कर लेती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। 52वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को स्टंप के पीछे से ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने रन आउट कर दिया।

ऋषभ पंत के साथ भी हुआ है ऐसा: क्रिकेट के मैदान पर इससे पहले भी इस तरह से बल्लेबाजों को आउट किया गया है। साल 2016 के दौरान अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत भी कुछ इसी तरह से आउट हुए थे। शॉट लगाने के प्रयास में पंत चूक गए और गेंद विकेटकीपर के पास पहुंच गई। पंत के पैर क्रीज से बाहर था और पीछे से कीपर ने उन्हें रन आउट कर दिया।
आउट करार दिए गए थे पंत: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ की गेंद को ऋषभ पंत ने विकेटकीपर के पास जाने दिया। पंत बैटिंग करते हुए क्रीज से बाहर आ गए थे, उनका ध्यान इस पर नहीं गया और विकेटकीपर ने इसका पूरा फायदा उठाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल के पहले ही ओवर में ऋषभ पंत इस तरह आउट होकर पवेलियन लौट गए।
इंग्लैंड को मिली हार: जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी बिखर गई और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड को इस मैच में 43 रन से हार का सामना करना प़ड़ा। एमसीसी के डेड बॉल लॉ के अनुसार, नियम 20.1.1.1 कहता है कि, 'गेंद तब डेड मानी जाती है जब वह विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथों में पहुंच जाती है।' हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई तर्क यह होगा कि गेंद कैरी के हाथों में नहीं टिकी, क्योंकि उन्होंने तुरंत इसे वापस स्टंप्स पर फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications