Vaibhav Suryavashi के बाद Mohammad Kaif का जलवा! 14 साल की उम्र में दोहरा शतक, क्रिकेट वर्ल्ड हैरान

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने तीसरे ही मैच में शतक बनाकर सबका ध्यान खींचा। क्रिकेट फैंस के जहन से ये पारी निकली नहीं की अब एक और कम उम्र खिलाड़ी ने ऐसी इनिंग खेल दी, जिसने चौंका दिया है। यूपी के मोहम्मद कैफ ने अंडर-14 मुकाबले में ऐसा धमाका किया कि क्रिकेट गलियों में नया नाम गूंजने लगा है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, देहरादून में खेले गए राज सिंह डूंगरपुर अंडर-14 टूर्नामेंट के फाइनल में यूपी का मुकाबला विदर्भ से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी के लिए मोहम्मद कैफ ओपनिंग करने उतरे और मैदान छोड़कर तभी लौटे जब स्कोरबोर्ड पर 250 रन उनके नाम दर्ज हो चुके थे।

Symbolic Image

उन्होंने 280 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 19 चौके और 12 छक्के जड़े। लगभग 6 घंटे (377 मिनट) तक मैदान पर टिके रहे। उनका स्ट्राइक रेट 89.29 रहा और इस यादगार पारी के दम पर यूपी ने मुकाबला अपने नाम किया।

कानपुर से टीम में आए, देहरादून में तहलका मचाया
मोहम्मद कैफ हाल ही में कानपुर में हुए ट्रायल्स के ज़रिए यूपी की अंडर-14 टीम में सेलेक्ट हुए थे। यह टूर्नामेंट उनके लिए पहला बड़ा स्टेज था और उन्होंने मौके को शानदार अंदाज में भुनाया।

पिता करते हैं मज़दूरी, बेटा बना क्रिकेट का स्टार
कैफ का ताल्लुक एक बेहद साधारण परिवार से है। उनके पिता मुन्ना मज़दूरी करते हैं और सात बच्चों वाले इस परिवार में कैफ सबसे छोटे हैं। परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने कभी क्रिकेट का सपना छोड़ा नहीं।

कोच बोले- वक्त से पहले मैदान पर होता है ये बच्चा
कैफ के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी और मोहम्मद हसीन बताते हैं कि कैफ हमेशा टाइम से पहले प्रैक्टिस में पहुंच जाता है, और उसका फोकस और अनुशासन उम्र से बहुत आगे का है। कोचों को विश्वास है कि ये लड़का भविष्य में भारत के लिए खेल सकता है।

IPL के वैभव की तरह अब यूपी का कैफ बना उम्मीद की नई रौशनी
14 साल की उम्र में ऐसी पारियां क्रिकेट में कम ही देखने को मिलती हैं। जैसे राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अपनी धमाकेदार बैटिंग से चर्चा बटोरी, वैसे ही मोहम्मद कैफ ने उम्र की सीमा लांघकर साबित कर दिया कि प्रतिभा हालातों की मोहताज नहीं होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+