कितनी संपत्ति के मालिक हैं PV Sindhu के होने वाले पति? IPL से रहा है खास कनेक्शन
Who Is PV Sindhu husband: भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई की सगाई की खबरें जमकर सुर्खियां बटोर रही है। दिसंबर में उदयपुर में पीवी सिंधु शादी करने वाली हैं। शादी का जश्न 20 दिसंबर को शुरू होने वाला है। 22 दिसंबर को शादी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन का भी प्लान बनाया गया है। पीवी सिंधु के परिवार वाले इस शादी को लेकर बेहद खुश हैं।
कौन हैं पीवी सिंधु के पति?
29 साल की पीवी सिंधु वेंकट दत्ता साई को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेंकट दत्ता साई आखिर कौन हैं और क्या काम करते हैं। करोड़ों की कमाई करने वाले वेंकट दत्ता साई की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। आने वाले टूर्नामेंट के लिए पीवी सिधु जनवरी से अपनी ट्रेनिंग शुरू करने वाली हैं। इस बात की जानकारी पीवी सिंधु के परिवार वालों ने मीडिया को दी।

वेंकट दत्ता साई करते हैं ये काम
वेंकट दत्ता साई हैदराबाद के रहने वाले हैं और उसी शहर में स्थित पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज में कार्यकारी निदेशक के पद पर हैं। वह एक अनुभवी उद्यमी हैं, जिन्होंने फाइनेंस, डेटा साइंस और एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उनकी शैक्षणिक यात्रा में फ्लेम यूनिवर्सिटी से अकाउंटिंग और फाइनेंस में बीबीए और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बैंगलोर से डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री शामिल है।
वेंकट दत्ता साई की कुल संपत्ति
वेंकट दत्ता साई की कुल संपत्ति की सही-सही जानकारी हमारे पास नहीं है। वह अपना अधिकतर समय जॉब में ही बिताते हैं। लेकिन उनकी होने वाली पत्नी पीवी सिंधु की संपत्ति की जानकारी यहां दी गई है। दरअसल, दिसंबर 2023 तक फोर्ब्स द्वारा पीवी सिंधु की कुल संपत्ति लगभग 7.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई थी, जो लगभग 59 करोड़ रुपये है।
आईपीएल से रहा है ये कनेक्शन
वेंकट दत्ता साई का आईपीएल से कनेक्शन दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। लेकिन वे किसी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के सदस्य के तौर पर नहीं जुड़े थे। उनकी भूमिका टीम के प्रबंधन से संबंधित थी। जैसा कि उन्होंने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर बताया था, वे जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications