अमेरिकी टीम को रौंद Uber Cup 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत, पीवी सिंधु-आकर्षि ने मचाया धमाल

नई दिल्ली। बैंकॉक में खेले जा रहे उबर कप बैडमिंटन 2022 के ग्रुप डी में भारतीय बैडमिंटन सितारों ने एकतरफा मुकाबलों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय महिला टीम के लिये पीवी सिंधु, आकर्षि कश्यप और अस्मिता चलिहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी महिला टीम को 4-1 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गये मैचों में पहला मुकाबला भारत की पीवी सिंधु और अमेरिका की जेनी गेई के बीच हुआ तो वहीं पर आकर्षि कश्यम का सामना एस्थेर शि से हुआ।

PV sindhu

भारतीय महिला टीम ने ग्रुप डी के पहले मुकाबले में कनाडा की टीम को भी 4-1 से मात दी थी और यह उसकी लगातार दूसरी जीत है, जिसके चलते अब उसका ग्रुप डी में टॉप 2 में रहना तय हो गया है और साथ ही क्वार्टरफाइनल में जगह भी पक्की हो गई है।

और पढ़ें: 'बहुत मुश्किल होता है जब टीम सेलेक्शन में..', श्रेयस अय्यर ने KKR में सेलेक्शन को लेकर किया बड़ा खुलासा

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अमेरिका की जेनी गेई के खिलाफ खेले गये पहले मुकाबले में 21-10 और 21-11 से जीत हासिल कर भारतीय टीम को विजयी शुरुआत दी। इसके बाद महिला डबल्स में तनीषा क्रास्टो और त्रिसा जॉली ने फ्रांसिस्का कॉर्बेट और एलिसन ली को 21-19 और 21-10 से मात दी। भारत की आकर्षि कश्यप ने अमेरिकी शटलर एस्थेर शि को 21-18 और 21-11 से हराकर भारतीय टीम की बढ़त 3-0 कर दिया।

हालांकि महिला डबल्स में भारत की सिमरन सिंघी और रितिका ठाकेर की जोड़ी को लौरेन लाम और कोडी तांग ली से 12-21, 21-17 और 13-21 से हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते बढ़त 3-1 की हो गई। भारत ने लगातार 3 मैचों की जीत के साथ पहले ही क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली थी लेकिन आखिरी मैच में अष्मिता चालिहा ने नताली चि को 21-18 और 21-13 से हरा कर जीत की बढ़त को फिर से 4-1 कर दिया।

और पढ़ें: पॉवेल ने बताया किसके चलते IPL 2022 के प्रदर्शन में हुआ सुधार, किस वजह से कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन

अब भारतीय महिला टीम को उबर कप 2022 के ग्रुप स्टेज में कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना होगा। जिसके बाद क्वार्टरफाइनल मैचों के साथ ही नॉकआउट स्टेज के मैचों का आरंभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+