Sonbhadra: वीडियो बनाकर महिला से करता था गंदा काम, पति को पता चली सच्चाई तो पत्नी को लेकर पहुंचा थाने

सोनभद्र की एक महिला ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह युवक उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वह युवक 4 महीने से महिला को ब्लैकमेल कर रहा है।

Sonbhadra News

Sonbhadra के बभनी थाना अंतर्गत एक महिला ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से शिकायत किया है कि एक युवक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। महिला की शिकायत पर बभनी थाने की पुलिस उस युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

चार माह पहले दुष्कर्म कर बनाया था वीडियो
पुलिस के लिए तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि 6 अगस्त को मचबंधवा गांव का रहने वाला सुनील कुमार नामक युवक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसने महिला का वीडियो बना लिया। उसके बाद वही वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिला को ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए सुनील कुमार लगातार चार महीने से उसका शोषण कर रहा था। महिला को वह अलग-अलग स्थान पर बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता।

तंग आकर महिला ने पति से बताई सच्चाई
पीड़िता ने यह भी बताया कि 4 महीने से लेकर अब तक सुनील कुमार ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला जब भी उसका विरोध करती तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगता। सुनील कुमार द्वारा लगातार इस तरीके का कृत्य किए जाने के चलते महिला परेशान हो गई और तंग आकर उसने अपने पति को पूरी सच्चाई बताई। सच्चाई जानने के बाद पति भी हैरान रह गया। उसके बाद शनिवार को सायं काल उसका पति उसे लेकर बभनी थाने पर पहुंचा और थाने पर पहुंचकर उसने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। बभनी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+