UP: पड़ोसी गांव के युवक से था पत्नी का अवैध संबंध, बाधक बने पति की कराई हत्या, घर से आठ किमी दूर फेंका शव
UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में बीते 12 अक्टूबर को एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को तुर्रा पहाड़ी पर फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा तहकीकात शुरू की गई तो पता चला कि मृतक की पत्नी द्वारा ही उसकी हत्या कराई गई थी।
पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आई की पड़ोस के गांव के रहने वाले एक युवक से मृतक की पत्नी का अवैध संबंध था। संबंध की जानकारी उसके पति को हो गई थी और वह जब संबंध में बाधक बना तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी।

फिलहाल, पुलिस द्वारा इस मामले में हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और एक बाइक बरामद की गई है। सोमवार को सोनभद्र पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा किया गया।
सोनभद्र पुलिस लाइन में सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा बताया गया कि शव मिलने के बाद उसकी पहचान जुगैल के रहने वाले प्रेम मोहन खरवार के रूप में हुई। पहचान होने के बाद मृतक के पिता रामसनेही खरवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में शक की सुई मृतक की पत्नी बिंदु खरवार पर ही आकर रुकी। ऐसे में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने स्वीकार किया कि उसका संबंध पड़ोस के गांव के रहनेवाले शमसाद अली से है। इसकी जानकारी उसके पति प्रेम मोहन को हो गई थी।
देखें Video-
ऐसे में उसकी पत्नी बिंदु ने अपने प्रेमी शमसाद अली से अपने पति को रास्ते से हटाने की बात कही। योजना के अनुसार जब प्रेम अपने घर में सो रहा उसी समय प्रेमी शमसाद उसके घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से वार करते हुए प्रेम की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर घर से करीब 8 किलोमीटर दूर ले जाकर पहाड़ी पर फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस द्वारा सोमवार को दोनों को न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications