शर्मनाक, चाचा-भतीजा 4 साल तक महिला को नशे का इंजेक्शन देकर करते थे बेहोश, फिर लूटते थे आबरू
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सोनभद्र जनपद में एक शादीशुदा महिला का आरोप है कि उसके प्रेमी तथा प्रेमी के चाचा द्वारा 4 सालों तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में महिला जब अपाहिज हो गई तो दोनों से छोड़कर भाग गए।
इस मामले में महिला द्वारा पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद परेशान महिला अपने पति और परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के पास पहुंचकर प्रार्थना पत्र दी। एसपी जौनपुर द्वारा महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।

दरअसल, यह पूरी घटना सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली अंतर्गत एक गांव की है। गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि वह पहले से ही शादीशुदा थी इसी बीच साल 2019 में उसकी मुलाकात खुश राज नामक युवक से हुई। सुखराज उसे प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ जंगल में लेकर चला गया।
महिला का आरोप है कि जंगल में बने अपने कच्चे मकान में सुखराज ने उसे रखा था। इस दौरान उसका चाचा रामनाथ भी वहां आता था और वह भी महिला के साथ जबरन गंदा काम करता था। महिला का आरोप है कि प्रेमी तथा उसके चाचा द्वारा किए जाने वाले शारीरिक प्रताड़ना से वह तंग आ गई और भागने का प्रयास की तो लोगों ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगवा दिया।
महिला का आरोप है कि बेहोशी का इंजेक्शन लगवाने के बाद प्रेमी और उसके चाचा दोनों एक साथ उसके साथ गंदा काम करते थे। उसने यह भी कहा कि आरोपी का एक भाई अवैध रूप से डिस्पेंसरी चलता है वह उसे लगातार इंजेक्शन लगा देता था जिससे वह बेहोश हो जाती थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि लगातार इंजेक्शन लगाए जाने के चलते वह अपाहिज हो गई।
अपाहिज हो जाने के बाद मंगलवार शाम महिला को लेकर आरोपी उसके पति के घर के समीप पहुंचे और वहीं पर फेंक कर भाग निकले। महिला ने आरोप लगाया कि इस मामले में उसने घोरावल कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परेशान महिला बुधवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉक्टर यशवीर सिंह के पास पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मीडिया को बताया गया कि महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रार्थना पत्र में महिला द्वारा लगाया गया आरोपी की जांच पड़ताल की जा रही है। पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कारी करवाई के लिए घोरावल थाने की पुलिस को निर्देशित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications