UP: सोनभद्र और मिर्जापुर में गायब लड़कियों को खोजती रही पुलिस, चंदौली में एक मजार से हुईं बरामद
यूपी के Sonbhadra जनपद में मंगलवार को आवश्यक सामानों की खरीदारी करने के लिए बाजार में जाने के बाद लापता हुई तीन चचेरी बहनों को पुलिस ने चंदौली में स्थित एक मजार से बरामद किया है।

Sonbhadra जनपद से मंगलवार दोपहर में आवश्यक काम से बाजार जाने के बाद लापता हुई तीन चचेरी बहनों को पुलिस ने चंदौली में स्थित एक मजार से बरामद किया है। बरामद करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई है।
परिजनों के आने के बाद तीनों लड़कियों को परिजनों को लिखा पढ़ी करने के बाद सुपुर्द कर दिया जाएगा। वही इस मामले में बीते मंगलवार से लेकर गुरुवार तक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस द्वारा लड़कियों को बरामद करने के लिए सोनभद्र के अलावा मिर्जापुर जनपद में भी खोजबीन करनी पड़ी। मिर्जापुर के मड़िहान से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।
कहां जा रहा है कि लड़कियों के घर से गायब होने के बाद उस युवक ने लड़कियों के परिजनों को फोन किया था और फोन करने के बाद पचास हजार रुपए फिरौती के रूप में मांगी थी। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 3 चचेरी बहनें मंगलवार को दोपहर में आवश्यक काम से बाजार में गईं थीं। तीनों चचेरी बहनें शाम तक वापस लौट कर नहीं आईं।
परिजनों ने उनकी खोजबीन प्रारंभ की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद शाम को एक अनजान व्यक्ति ने फोन करके बताया कि तीनों लड़कियां उसके पास है और लड़कियों को वापस करने के लिए उसे 50 हजार रुपए चाहिए।
परिजनों द्वारा इतने रुपए देने में असमर्थता जाहिर की गई उसके बाद सामने वाले व्यक्ति ने फोन काट दिया। उसके बाद परिजन शाहगंज थाने पर पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस द्वारा जांच पड़ताल प्रारंभ की गई और सर्विलांस टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मिर्जापुर जनपद के मड़िहान से फोन करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।
उसके बाद पुलिस मिर्जापुर और सोनभद्र के कई स्थानों पर लड़कियों की तलाश की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार को पुलिस टीम चंदौली पहुंची और चंदौली में स्थित एक मजार से पुलिस ने तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया।
घोरावल क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार द्वारा बताया गया कि लड़कियों ने पूछताछ में बताया है कि वह अपने घर से पैदल ही निकली थी और बाद में ऑटो पकड़ कर भी मड़िहान चली आईं। मड़िहान में एक युवक ने उन्हें ठहरने का व्यवस्था किया लेकिन उसकी हरकतें उन्हें संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। लड़कियों ने बताया कि उसके बाद वहां से भी तीनों भाग निकली और ऑटो पकड़ कर चकिया पहुंच गईं। चकिया में स्थित मजार पर जियारत करने के बाद रात में वहीं पर रुक गई थी। फिलहाल तीनों लड़कियों के बरामद हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।












Click it and Unblock the Notifications