सोनभद्र: आमने-सामने की टक्कर में 10 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, महिला समेत चार लोगों की मौत

सोनभद्र, मई 08: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक और हाइवा में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में ट्रक 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है।

Sonbhadra Accident News: Four people died in road accident

यह दर्दनाक हादसा सोनभद्र जिले पिपरी थाना क्षेत्र के वनदेवी मंदिर के पास हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तीन बजे वाराणसी के शक्ति नगर मार्ग पर वनदेवी मंदिर के पास अनपरा की तरफ से कोयला लेकर आ रहे ट्रक की एक अन्य ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की एक ट्रक 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना में ट्रक में बैठे चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए तीनो घायलों को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। तो वहीं, खाई में गिरे ट्रक से चारों शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान बेलवादह निवासी शिवर्ती देवी, एटा निवासी राहुल कुमार, बैरपान निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, अभी एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे में घायल बैरपान निवासी आदेश यादव, बेलवादह निवासी बंगाली गुप्ता और राजकुमार को हिंडाल्कों अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों ने यहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आज शाम तीन बजे अनपरा की ओर से कोयला लेकर आ रहे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से आमने-सामने टक्कर हो गई. चूंकि ट्रक पहाड़ी से तेज रफ्तार से उतर रहा था, इसलिए उसकी गति तेज होने के कारण टक्कर के बाद ट्रक खाई में जाकर पलट गया, जिससे उस पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवारजनों से संपर्क कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+