Sonbhadra News: फर्जी बेटे को पुलिस ने पकड़ा, खुद को सांसद का बेटा बताकर पुलिस को दे रहा था धमकी
सोनभद्र पुलिस ने खुद को सांसद का बेटा बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकी देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की

Sonbhadra जिले में खुद को सांसद का बेटा बताकर पुलिसकर्मियों को अर्दब लेने के आरोप में एक युवक को मंगलवार को सायंकाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक खुद को सांसद का पुत्र बताते हुए चौकी प्रभारी रेणूसागर को अर्दब में लेने का प्रयास कर रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

शराब के नशे में धुत होकर चौकी प्रभारी को किया था फोन
बताया जा रहा है कि सोनभद्र जिले के अनपरा थाने की रेणूसागर चौकी प्रभारी को एक युवक ने फोन किया और फोन करने वाले ने खुद को राबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल का पुत्र बताया। सांसद का पुत्र बताने के साथ ही उस युवक द्वारा पुलिस को अर्दब में लेने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि फोन पर बात करने से ही प्रतीत हो रहा था कि सामने वाला व्यक्ति शराब के नशे में धुत है। यह दौरान पुलिस द्वारा उससे नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम आनंद बताया।

112 नंबर पर फोन कर दिया था फर्जी सूचना
यह भी बताया गया कि उस अभियुक्त द्वारा 112 नंबर डायल कर पुलिस को भी फर्जी सूचना देते हुए परेशान किया जा रहा था। परेशान होने के बाद पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल किया गया तो पता चला कि वह सांसद का पुत्र नहीं है बल्कि दूसरा युवक है। ऐसे में पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने लाने के बाद उसे से कड़ाई से पूछताछ की गई तो मामला कुछ और ही निकला। बाद में सांसद के पुत्र बनकर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

आरोपी के साथ उसका सहयोगी भी गिरफ्तार
सोशल मीडिया सेल सोनभद्र द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि खुद को सांसद का पुत्र बताते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने व शराब पीकर 112 नंबर पर फोन कर फर्जी सूचना देकर पुलिस व प्रशासन को अनायास बार-बार परेशान करने के आरोपी सोनभद्र के अनपरा थाना अंतर्गत रेहटा निवासी राणा कुमार पुत्र सीताराम भारती और इसी थाना क्षेत्र के गरबंधा‚ रेणूसागर निवासी श्रवण कुमार तिवारी पुत्र सच्चिदानंद तिवारी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक और विधिक कार्रवाई की गई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications