स्कूल के प्रिंसिपल का दूसरे स्कूल के प्राचार्य ने करवाया मर्डर, 7 लाख में हुई थी डील
Sonbhadra

30 मार्च को सुबह टहलते समय हुई थी हत्या
30 मार्च को सुबह प्रतिदिन की भांति टहलने निकले आदर्श इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेश प्रसाद यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी सलमान ताज पाटिल ने हत्याकांड के खुलासे के लिए राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस सहित स्वाट व सर्विलांस की टीम को लगाया गया था।

पुलिस ने किया खुलासा
एसपी ने बताया कि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य जटाशंकर देव पांडेय ने यह हत्या करवाई। वो विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त थे। इन मामलों में उनके खिलाफ सुरेश प्रसाद यादव अक्सर पैरवी करते थे। जिससे जटाशंकर देव पांडेय परेशान रहते थे। अपनी परेशानी उन्होंने अपनी रिश्तेदार विद्यावती देवी निवासी मुठेर को बताई। इस पर विद्यावती ने अपने परिचित लक्ष्मण व उसके भाई राम के जरिये पैसे देकर सुरेश प्रसाद यादव की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए सात लाख रुपये में सौदा तय हुआ। एसपी ने बताया कि जटाशंकर देव पांडेय ने हत्या वाले दिन से बहुत पहले लक्ष्मण को पेशगी के तौर पर चार लाख रुपये दे दिए थे।
रोबर्ट्सगंज लोकसभा सीट के बारे में विस्तृत से जानिए

पुलिस ने सात आरोपितों को पकड़ा
मुखबिर की सूचना पर टीम ने हत्याकांड में शामिल जटाशंकर देव पाण्डेय, लक्ष्मण, विद्यावती, संदीप उर्फ पाली, श्याम बाबू, काजू शर्मा और कुंदन सोनकर को सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वो पैसों का बंटवारा कर रहे थे। उनके पास से दो बाइक, 2.22 लाख रुपये, तमंचा, कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।












Click it and Unblock the Notifications