Sonbhadra: हादसे में तेंदुए की मौत, शव को किनारे करने की बजाय 'सेल्फी' लेते दिखे राहगीर

सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में बुधवार की देर रात्रि में एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए की मौत होने के बाद वहां पर पहुंचे राहगीर तेंदुए को सड़क के किनारे करने की बजाय उसके शव के साथ सेल्फी लेने लगे।

Sonbhadra Leopard News

Sonbhadra जिले के मारकुंडी घाटी में बुधवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए की मौत होने के बाद वहां से गुजर रहे राहगीर उसके शव के पास पहुंचे और उसे सड़क किनारे करने के बजाए शव के साथ सेल्फी लेने लगे। बाद में सूचना मिलने के बाद बंद विभाग के कर्मचारी पहुंचे और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।

leopard Sonbhadra markundi

तेंदुए की मौत के बाद बेरहम नजर आए राहगीर
दरअसल सोनभद्र जिले के मारकुंडी घाटी अंतर्गत सोन इको पॉइंट के समीप बुधवार की रात्रि में एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। वही तेंदुए की मौत के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीर मृत पड़े तेंदुए को देखे और उसके शव के पास पहुंच गए। लोग उसके शव को सड़क के किनारे करने की वजह है उसके साथ सेल्फी लेने लगे। इसी बीच किसी ने फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद गुरमा रेंज के रेंजर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने वहां मौजूद भीड़ को हटाते हुए शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुची और उसके शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि तेंदुए की उम्र बहुत अधिक नहीं है। मौत के बाद तेंदुए का जोड़ा भी उसे खोजेगा और गुस्से में वह लोगों को घायल भी कर सकता है। ऐसे में इलाके के लोगों को अलर्ट भी किया गया है।

Recommended Video

    सोनभद्र: शराब के नशे में धुत बाइक सवार विद्युत पोल से टकराया हुआ घायल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+