Sonbhadra: मांगलिक कार्यक्रम में लगे टेंट को खोलते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, पल भर में हो गई मौत
सोनभद्र जनपद में मांगलिक कार्यक्रम में लगे टेंट को खोलते समय करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मजदूर टेंट खोल कर हटा रहा था उसी समय हादसा हो गया।

उत्तर प्रदेश के Sonbhadra जनपद से एक बड़ा ही दर्दनाक वाकया सामने आया है। सोनभद्र जनपद के विंढमगंज कोतवाली अंतर्गत जताजुआ गांव में मांगलिक कार्यक्रम में लगे एक टेंट को खोलते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद मांगलिक कार्यक्रम की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। करंट लगने के बाद लोग उसे दुद्धी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी पत्नी फूट-फूट कर रोने लगी।
दरअसल, जताजुआ गांव के रहने वाले शिवनारायण बियार के घर सोमवार को तिलक का कार्यक्रम था। बताया जा रहा है कि तिलक समारोह में फुलवार का रहने वाला 25 वर्षीय नंद कुमार यादव पुत्र बबली यादव टेंट लगाया हुआ था।
बताया जा रहा है कि सोमवार को तिलक का कार्यक्रम संपन्न हो गया और मेहमान वापस जाने लगे इसी दौरान नंद कुमार यादव अपना टेंट खोलने लगा। टेंट खोलते समय पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्टेज के तार को उसने ध्यान नहीं दिया।
जब वह टेंट हाउस में लगे पॉल को उखाड़कर ऊपर उठाया इस दौरान पोल 11000 वोल्टेज के तार से सट गया। तार में पोल स्पर्श होते ही उसमें करंट उतरने लगा और नंद कुमार यादव को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया।
आसपास मौजूद लोगों की निगाह जब तक उसके ऊपर पहुंचती तब तक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने लकड़ी के सहारे किसी तरह तार में सटे पोल को नीचे गिराया, उसके बाद नंदकुमार बेहोश हो गया।
बेहोश होकर गिरने के बाद वहां पर मौजूद लोग उसे तुरंत निजी वाहन से लेकर दुद्धी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सकों द्वारा नंद कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की सूचना मिलने के बाद नंदकुमार के परिजन भी वहां पहुंच गए और सीएचसी पर ही रोने भी बिलखने लगे और तिलक की खुशियां पल भर में माता में बदल गई। मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक के 4 बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications