Sonbhadra में आकांक्षा दुबे मामले जैसी घटना, होटल के कमरे में मिला भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर का शव

Sonbhadra जनपद में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे एक डायरेक्टर का शव होटल के कमरे में बरामद किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

Incident in sonbhadra like Bhojpuri actress Akanksha Dubey

उत्तर प्रदेश के sonbhadra जनपद में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे एक डायरेक्टर की लाश होटल के कमरे में मिली है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब थी और फिल्म के कलाकारों को छुट्टी देने के बाद रात में वह कमरे में सोए थे।

सुबह में देर तक हम उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों को शक हुआ। होटल कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा खोला गया तो डायरेक्टर बेड पर मृत हालत में पड़े हुए थे।

इसी तरह घटना बीते मार्च महीने में वाराणसी जनपद में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के साथ हुई थी। आकांक्षा दुबे वाराणसी में फिल्म शूटिंग के लिए आई थी और आकांक्षा की लाश भी होटल में इसी तरह कमरे में मिली थी।

फिलहाल सोनभद्र में मृत डायरेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। कमरे में मिले सामानों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस घटना को लेकर पूरे जिले में तरह-तरह की चर्चा भी चल रही है।

दरअसल, वाराणसी के रहने वाले भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी भोजपुरी फिल्म 'दिल बंधे एक डोरी से' की शूटिंग करने के लिए फिल्म हीरोइन के साथ सोनभद्र में 11 मई को पहुंचे थे।

11 मई से ही होटल के सभी कमरों को बुक करवाया गया था और शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म में काम करने वाले कलाकार मंगलवार को सायं काल अपने घर वापस लौट गए। कलाकारों को विदा करने के बाद डायरेक्टर होटल में स्थित अपने कमरे में चले आए।

बताया जा रहा है कि डायरेक्टर की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्होंने रात में दवा लिया था और दवा लेने के बाद अपने कमरे में सो गए थे। बुधवार की सुबह में होटल कर्मी उठे और देर तक जब डायरेक्टर के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों को शक हुआ। होटल कर्मियों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया।

इस बारे में सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि होटल के कमरे में फिल्मकार रुके हुए थे। सुबह में होटल कर्मियों द्वारा सूचना दी गई कि कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। कमरे में फिल्मकार का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+