मेरी आत्मा हमेशा तुम्हारे साथ रहेगी... पत्नी को पत्र लिखकर लापता हुआ पति, तलाश जारी

सोनभद्र जिले में एक शख्स अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़कर लापता हो गया है। घर की अलमारी से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कोरोना होने के बाद जान देने की बात लिखी है।

Husband in suspicious condition in Sonbhadra wife and children

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपने घर में सुसाइड नोट लिखकर रखने के बाद एक व्‍यक्‍ति अपने घर से लापता हो गया है। व्यक्ति के लापता होने के बाद उसकी पत्नी और बच्चे परेशान हैं।

दरअसल, सोनभद्र जनपद रेणुसागर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला जयचंद सिंह शुक्रवार को अपने घर से संदिग्ध हाल में लापता हो गया। कमरे में स्थित आलमारी में उसने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसे पढ़कर उसकी पत्नी और बच्चे परेशान हैं।

पत्नी द्वारा इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है जिसके चलते गायब व्यक्ति के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पत्नी रेखा ने बताया गया मंगलवार को उसके पति जयचंद उसे और बच्‍चों को लेकर अहरौरा स्‍थित ससुराल में अर्थात रेखा के मायके में गए थे। दो दिन ससुराल में रहने के बाद पत्नी और बच्‍चों को छोड़कर वे अकेले घर चले आए।

शुक्रवार को पत्नी रेखा भी बच्‍चों लको लेकर घर लौटी तो वहां पर उसके पति नहीं मिले और कमरे में ताला लटक रहा था। रेखा ने कई बार अपने पति के नंबर पर फोन मिलाया लेकिन फोन बंद होने के चलते वह परेशान हो गई।

उसके बाद कमरे का ताला तोड़कर वह कमरे में प्रवेश की। अंदर जाने के बाद आलमारी में उसे एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसके पति ने लिखा था कि उसके काेरोना हो गया है और अब वह मरने जा रहा है।

नोट में उसने लिखा कि ' रेखा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...इतना प्यार कि तुम्हारे लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। और आज मैं वही करने जा रहा हूं..क्योंकि मैं तुमसब की जिंदगी खतरे में नहीं डालना चाहता।

आज मुझे बहुत उल्टी हुई है वो भी खून की। मैंने कोरोना जांच नहीं कराया लेकिन कोरोना का पूरा लक्षण मैं महसूस कर रहा हूं। मेरे जिंदा रहने से और लोगों को जान का खतरा हो सकता है। इसिलिए सोच विचार गंगाजी में जान देने जा रहा हूं।

तुम बच्चों की सेवा कैसे करोगी यह नहीं पता। मुझे इतना जरूर पता है कि तुम मेरे बच्चों का ध्यान अच्छे से रखोगी। क्योंकि तुम एक साहसी मां हो। मेरी आत्मा सदैव तुम्हारे साथ रहेगी.....।'

पति का पत्र मिलने के बाद पत्नी बेसुध हो गई और जमीन पर गिर गई। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और 112 नंबर डायलकर पुलिस को सूचना दिए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उसके बाद पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा गायब पति की खोजबीन की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर पूरे इलाके के लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+