UP News: सऊदी अरब में मजदूरी करके पत्नी को कराया बीटीसी, टीचर बनने के बाद पत्नी ने छोड़ा साथ

UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोनभद्र का रहने वाला एक शख्स सऊदी अरब में मजदूरी करके अपनी पत्नी को बीटीसी कराया और बीटीसी करने के बाद जब पत्नी टीचर बन गई तो उसने अपने पति का साथ दिया। अब पति द्वारा पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई गई है।

यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले एक युवक की शादी साल 2017 में चंदौली जिले के रहने वाली एक युवती से धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी संपन्न हो जाने के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और साल भर बाद दंपती को एक बेटा हुआ और फिर साल 2021 में दूसरा बच्चा हुआ।

got-btc-done-to-his-wife-by-doing-wages-wife-left-him-in-sonbhadra-up

दो बच्चे हो जाने और परिवार के बढ़ती हुई जिम्मेदारियों को देखते हुए पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। पत्नी द्वारा पति से बीटीसी करने की बात कही गई। पति का कहना है कि रुपए पर्याप्त नहीं थे ऐसे में वह सऊदी अरब में जाकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा।

नौकरी करने के बाद सऊदी अरब से वह रुपए भेज कर अपने पत्नी को बीटीसी करने तथा परिवार के पालन पोषण करने की बात कही। पति का आरोप है कि वह समय-समय पर पत्नी को पैसे भेजता रहा और पत्नी बीटीसी की पढ़ाई करने के बाद प्राइवेट स्कूल में टीचर हो गई।

प्राइवेट स्कूल में टीचर बन जाने के बाद पत्नी अब उससे बात नहीं करती है। पत्नी ने जब बात करना बंद कर दिया तो पति सऊदी अरब से वापस लौट आया। घरवालों से पूछा तो पता चला कि उसकी पत्नी अब मायके में ही बच्चों के साथ रहती है। ऐसे में अपनी पत्नी और बच्चों से मुलाकात करने के लिए वह ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की।

पति का कहना है कि उसके बाद जब उसकी पत्नी उसके सामने आई तो उसने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। हैपत्नी द्वारा कहा गया कि अब उसके साथ हुआ नहीं रहना चाहती है। इस मामले में परेशान पति द्वारा थाने में तहरीर देकर अपने पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने की गुहार लगाई गई है इसके अलावा उसने मुख्यमंत्री डीआईजी और जिलाधिकारी तथा एसपी को भी शिकायती पत्र रजिस्ट्री किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+