UP News: हादसे के बाद खून से लाल हो गई सड़क, पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, पत्नी व एक बेटा गंभीर

UP Sonbhadra News: सोनभद्र जनपद के वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार के वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी और उसके बच्चों को टक्कर मार दिया। टक्कर में पति और दो बच्चों की मौत हो गई।

UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार के एक वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया। इस दौरान टक्कर मारने वाले वाहन ने पिता और उसके एक बेटे तथा एक बेटी को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस दुर्घटना में व्यक्ति की पत्नी और उसका एक बेटा गंभीर रूप से घायल है। घायल पति और बेटे को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

father-and-two-innocent-children-no-more-in-a-road-accident-in-sonbhadra-up

हादसे के बाद पिता पुत्र और बेटी के खून से सड़क लाल हो गई। दुर्घटना के बाद वहां से गुजरने वाले हर शख्स का कलेजा कांप उठा। फिलहाल पिता पुत्र और पुत्री के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद फरार वाहन की तलाश की जा रही।

बताया जा रहा है कि सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय अंगद शुक्रवार को अपनी 25 वर्ष की पत्नी संगीता, 5 वर्षीय पुत्र शनि, 7 वर्षीय पुत्री अर्चना तथा 2 वर्षीय पुत्र जीतू को लेकर आवश्यक काम से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। पांचों एक ही बाइक पर सवार थे।

बताया जा रहा है कि बाइक लेकर वह जब वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन थाना क्षेत्र में बने सोन नदी पुल पर पहुंचा, इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन उसको टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सड़क पर गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार अंगद, उसका बेटा सनी तथा बेटी अर्चना दाहिनी तरफ गिर गए। वहीं पत्नी संगीता और बेटा जीतू बाएं तरफ गिरे। बाइक से गिरने के बाद तेज रफ्तार का वाहन उन्हें को चलते हुए आगे बढ़ गया तथा वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।

वहीं बाएं तरफ गिरने के चलते पत्नी संगीता और बेटा जीतू भी घायल हुए हालांकि उनकी जान बच गई जबकि अंगद, सनी और अर्चना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला और उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाई। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायल महिला और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+