कार ने ट्रक में मारी टक्कर तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने कार को रौंद डाला, तीन लोगों की मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कोहरा और तेज रफ्तार के चलते दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भीषण सड़क हादसा सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के मनवा चौकी के पास हुआ। कार में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर लखनऊ से लखीमपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई।

uttar pradesh sitapur road accident three people died

कार सवार महिला सहित चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये। हादसा घने कोहरे के चलते हुआ है, जहां बेकाबू कार आगे चल रहे ट्रक से टकराकर रुक गयी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने कार को रौंद डाला। वहीं इस हादसे में कार सवार चारों को सीएचसी सिधौली लाया गया, जहां चालक सहित दो को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि गंभीर रूप से घायल महिला सहित दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं उपचार के दौरान जिला अस्पताल में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल एक का इलाज सीतापुर जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः अंबालाः लड़कियों को देखते ही युवक करता था गंदी हरकत, परिजनों ने बीच सड़क पर नंगा कर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+