Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अंबालाः लड़कियों को देखते ही युवक करता था गंदी हरकत, परिजनों ने बीच सड़क पर नंगा कर पीटा

अंबाला। पंजाब के अंबाला शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर कुछ परिवार एक युवक की जमकर धुनाई करने लगा। दरअसल, यह युवक स्कूल जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत करता था। सोमवार को युवक परिजनों के गिरफ्त में आ गया। इसके बाद परिजनों ने युवक के कपड़े उतरवाकर बीच बाजार में जमकर उसकी धुनाई की।

मनचले के चलते छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया था

मनचले के चलते छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया था

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि महिलाएं मनचले को कैसे पीट रही हैं। युवक की पिटाई करने के बाद महिलाओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छात्राओं के परिजनों और चश्मदीदों की मानें तो ये आरोपी युवक इसी इलाके में रहता है और काफी लंबे समय से छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत करता था, जिससे छात्राएं स्कूल जाने से कतराने लगीं।

आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक के डर से सहमी छात्राएं स्कूल जाने को तैयार ही नहीं थीं। इसके बाद जब परिजनों ने छात्राओं से स्कूल न जाने का कारण पूछा तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। परिजनों के हत्थे चढ़े युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद आरोपी को महिला थाने ले जाया गया और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से ठीक नहीं

परिजनों ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से ठीक नहीं

आरोपी युवक के परिजन पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक नहीं है। युवक एक दुकान पर नौकरी करता है। आरोपी युवक के बड़े भाई ने कहा कि इसको इसके किए की सजा मिलनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+