Sitapur News: शराब के लिए नहीं मिले रुपए तो टावर पर चढ़ा शराबी, जुटी भारी भीड़, पुलिस भी हैरान
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में गुरुवार को एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। शराब पीने के लिए रुपए न मिलने पर शराबी मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद वह कूदने की धमकी देने लगा।
शराबी को टावर पर चढ़ा हुआ देखकर वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और उसे उतारने का प्रयास की।

पुलिस द्वारा शराबी को टावर से उतरने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 5 घंटे तक उसे शराबी युवक ने पुलिस को परेशान किया उसके बाद पुलिस उसे उतारने में सफल हुई। वही शराबी के इस हरकत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
दरअसल, सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कोतवाली अंतर्गत केदारपुर गांव निवासी एक युवक गुरुवार दोपहर में अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह जोर-जोर से चिल्लाकर शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।
पुलिस के पहुंचने पर भी उसने कहा कि यदि उसे शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलेंगे तो वह टावर से कूद जाएगा। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडे द्वारा उसे काफी समझाया गया।
समझने के बाद भी वह युवक टावर से उतरने के लिए तैयार नहीं था। बाद में चौकी प्रभारी ने जाल मंगाया और टावर के चारों तरफ जाल फैला दिया। उसके बाद भी युवक उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ।
करीब 5 घंटे तक पुलिस उसे नीचे उतरने के लिए समझाती रही। बाद में जब युवक को यह पता चल गया कि उसे रुपए नहीं मिलने वाले हैं तो वह खुद से नीचे उतर गया। वही चौकी प्रभारी द्वारा टावर संचालक को टावर के चारों तरफ कटीले तार लगाने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications