पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख भड़का पति, धड़ से अलग किया सिर
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में पति ने पत्नी की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, पति ने पत्नी को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां की है। यहां के निवासी वेदनाथ का विवाह संगीता नामक युवती से 15 वर्ष पूर्व हुआ था। जानकारी के मुताबिक, वेदनाथ की पत्नी संगीता का गांव के ही एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को पत्नी की इस बेवफाई का पता लगा तो पति पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने की फिराक में लगा था। शुक्रवार की दोपहर जब पत्नी खेत में काम करने के निकली तो पति भी उसका पीछा करता हुआ उसके पीछे निकल लिया और खेतों में पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर ही पत्नी पर बांके से प्रहार कर उसकी गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। बांके से प्रहार से पत्नी की गर्दन धड़ से अलग हो गई। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी पति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य वारदात के पीछे पत्नी की बेवफाई सामने आई हैं, जिसके चलते ही पति ने पत्नी की हत्या की हैं।












Click it and Unblock the Notifications