दूसरे से बात करता देख युवक ने अपनी पत्नी को ईंटों से मारा, मासूम बच्चे ने बताई हत्या की पूरी कहानी

UP News in Hindi, सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कमलापुर थान क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति से बातें करते देखा था, उसी से आग बबूला होकर महिला को ईंटें मारीं। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई थी और कुछ ही समय में उसका दम टूट गया। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पाया कि जिस वक्त हत्या हुई थी, तब महिला का बच्चा ही वहां मौजूद था।

Man brutally kills wife

बच्चे ने पुलिस को जो बताया, उसे सुन हर कोई सन्न रह गया। बच्चे ने कहा कि वह अपनी मां के साथ हॉस्पिटल गया था। जहां मां एक डॉक्टर से बात कर थी। तभी पापा आ गए और मां को बुरी तरह पीटा। ईंटों से कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति को अरेस्ट कर लिया। वहीं, उस बच्चे के लालन-पालन की भी तैयारी पुलिस करने लगी।

पूछताछ में यह भी पता चला कि हत्यारोपी पति का अपनी पत्नी से पहले भी झगड़ा होता रहता था। तंग आकर वह घर से चली गई थी। जिसके बाद वापस आकर फिर वहीं रहने लगी। पुलिस ने हत्यारोपी पति की पहचान मूलचंद्र के तौर पर की है। मूलचंद ने अपनी पत्नी को कमलापुर थाना क्षेत्र में ही ईंटों से लहूलुहान किया था। गंभीर हालत में महिला को पुलिस कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल ले लाया गया था। जहां कुछ ही मिनट के इलाज के बाद उस महिला की मौत हो गयी। महिला के साथ उसका मासूम बेटा ही अस्पताल आया था। जहां उसने बताया कि मम्मी क्षेत्र के एक डॉक्टर से बात कर रही थी। जिस वजह से पापा ने मम्मी को मारा है।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+