Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्नी को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उठाया ये कदम

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी व उसके आशिक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। उसके बाद धारदार हथियार से उसने पत्नी के आशिक का गला काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Husband killed his wifes lover

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वारदात सीतापुर के रामपुरकलां थाना क्षेत्र के लखवापुर गांव की है। यहां जगदीश यादव पुत्र रामविलास गुरुवार सुबह करीब चार बजे उठकर अपनी पत्नी के कमरे में गया तो उसकी पत्नी व उसका आशिक राजकिशोर (25) निवासी महमूदपुर थाना अटरिया आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिसके बाद जगदीश ने घर में रखे धारदार हथियार से राजकिशोर का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी आलाकत्ल लेकर फरार हो गया।

सूचना पर एसओ रामपुरकलां, सीओ महमूदाबाद उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे गए। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के अस्पताल भेज दिया। मामले को लेकर प्रभारी सीओ महमूदाबाद उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक राजकिशोर की बहन लखवापुर में ब्याही है। रिश्तेदारी की वजह से राजकिशोर लखवापुर गांव अक्सर आया जाया करता था इसी दौरान राजकिशोर के जगदीश की पत्नी से अवैध सम्बन्ध हो गए। गुरुवार की रात आपत्तिजनक अवस्था में मिलने पर जगदीश ने किसी धारदार हथियार से राजकिशोर की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    सीतापुर - शहर के मशहूर शुभ लग्न शोरूम में हुई लाखों की चोरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+