मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान से की पूछताछ, मुख्तार और अतीक भी रडार पर
सीतापुर, 27 सितंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दो सदस्यीय टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान से पूछताछ करने के लिए सोमवार को सीतापुर जेल पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजम खान से रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के फंडिंग के लिए पूछताछ की जा रही है। रामपुर जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से 70.05 हेक्टेयर से अधिक भूमि वापस ले ली थी। विश्वविद्यालय आजम खान की अध्यक्षता में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है।
Recommended Video

मुख्तार और अतीक अहमद से भी होगी पूछताछ
ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पूर्व सांसद अतीक अहमद भी ईडी के रडार पर हैं। मुख्तार अंसारी यूपी के बांदा जेल में बंद हैं, जबकि अतीक अहमद गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय की दो टीमों ने बीते बुधवार को भी आजम खान से पूछताछ की थी। विशेष बैरक में करीब पांच घंटे तक जांच चली। इस दौरान आजम खान पर दर्ज अभियोग से जुड़े साक्ष्यों को भी खंगाला गया।












Click it and Unblock the Notifications