अस्पताल के नाले में पड़ा मिला भ्रूण, महिला कर्मचारी बोली- जबसे नई सीएमएस आई हैं तबसे हो रहा ऐसा
सीतापुर। यूपी के सीतापुर के अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के बाहर नाले में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कराने की बात कही। वहीं अस्पताल के कर्मचारियों ने सीएमएस पर ही यह घिनौना कृत्य करने का आरोप लगाया है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के महिला जिला अस्पताल का है। जहां पर ऑपरेशन थियेटर के बाहर नाली में एक भ्रूण नाली में पड़ा दिखा। नाली में भ्रूण पड़े होने की सूचना पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सुषमा कर्णवाल मौके पर पहुंची और महिला द्वारा बच्चे का अबॉर्शन कराने की बात कही लेकिन, भ्रूण को नाली में फेंके जाने की बात पर गोलमोल जवाब देकर मामले से बचने का प्रयास किया।

वहीं अस्पताल की कर्मचारी और ऑपरेशन थिएटर के पास रहने वाली नरगिस ने सीएमएस पर ही आरोप लगाए हैं। नरगिस ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुषमा कर्णवाल की तैनाती के बाद कई बार ऐसे मामले हो चुके हैं जब भ्रूण नाली में फेंके गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications