सीतापुर: विवाद सुलझाने गई पुलिसकर्मियों पर हमला, पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटा

सीतापुर। जमीन बटवारे के विवाद को सुलझाने गए दो पुलिसकर्मियों पर पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों दोनों पुलिसकर्मियों को पीटा और घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाने से अन्य पुलिसबल मौके पर पहुंचा और दोनों घायल सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 18 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

assault on two policemen over land dispute in Sitapur district

घटना सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव की है। गांव निवासी भगौती नाम का एक व्यक्ति दीवार निर्माण करा रहा था। वहीं बगल में पूर्व प्रधान रामआसरे रास्ते की मांग को लेकर दीवार निर्माण का विरोध कर रहा था। पीड़ित भगौती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शनिवार देर शाम मानपुर थाने के दो सिपाही कर्मवीर और प्रदीप जांच के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान रामआसरे अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुलिस टीम से ही उलझ गया।

पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक दबंगों ने सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दबंगों के हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए। इसमें एक सिपाही का पैर भी टूट गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया और गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी बल को तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+