Singrauli News: वन रक्षक को फल विक्रेता ने दी तालिबानी 'सजा', पिकअप वाहन से घसीटा; मौत के बाद मचा हड़कंप
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक वन रक्षक के साथ बर्बरता की हद पार कर दी गई, इतनी यातना दी गई कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक फल विक्रेता ने पुरानी रंजिश के चलते अपनी पिकअप से 35 वर्षीय वन रक्षक को कथित तौर पर कुचल दिया।
यही नहीं आरोपी ने वन रक्षा को उसकी मोटरसाइकिल समेत दूर तक घसीटा गया है। इससे जब वन रक्षक की मौत हो गई तब आरोपी मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। आरोपी परिवार समेत फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ग्रामीणों के इस दावे की जांच कर रही है कि आरोपी कमलेश साकेत ने मोटरसाइकिल को कुछ दूर तक घसीटा और फिर अपनी पिकअप के साथ मौके से भाग गया।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी की घटना मंगलवार सुबह सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर दरबारी नाला गांव में हुई। पुलिस के उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) आशीष जैन के अनुसार, मृतक की पहचान शीतल सिंह गौड़ के रूप में हुई है।
आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब शीतल सिंह गौड़ बाइक से अपनी नौकरी पर जा रहे थे। आरोपी कमलेश साकेत ने जानबूझकर अपनी पिकअप से गौड़ की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। स्थानीय फल और सब्जी विक्रेता आरोपी कमलेश साकेत का गौड़ के साथ पहले कीमत को लेकर विवाद हुआ था।
ऐसा लगता है कि बदले की कार्रवाई में साकेत ने कथित तौर पर गौड़ पर अपना वाहन चढ़ा दिया। टक्कर के बाद गौड़ की बाइक पिकअप में ही फंस गई। लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं रोका।
बताया जाता है कि आरोपी ने पिकअप से वन रक्षक को बाइक समेत दूर तक घसीटा है। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वन रक्षक की मौत के बाद साकेत अपने वाहन और परिवार के साथ फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि साकेत ने अपने वाहन से गौड़ के शव को काफी दूर तक घसीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications