Singrauli News: पत्नी को छेड़ा तो सहन नहीं कर पाया पति, मौत के बाद अपने ही घर दफनाया युवक का शव
Singrauli News:
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने मिलकर एक युवक की हत्या करने के बाद अपने ही घर के अंदर गड्ढा खोदकर लाश को दफना दिया। घटना तब उजागर हुआ जब आरोपी के पिता को वारदात की जानकारी लगी। जब पिता को बेटे व बहू की खौफनाक हरकत का पता चला तो खुद थाने में जाकर इसकी जानकारी दी।
मामला जियावन थाना क्षेत्र के चटनिहा गांव का है। हर्रा चंदेल निवासी युवक रामप्रताप साकेत पिता गोपीलाल साकेत उम्र 32 वर्ष की हत्या 7 दिन पहले की गई थी। हत्या के बारे में किसी को पता न लगे, इसलिए आरोपी पति पत्नी ने लाश को अपने ही घर के अंदर गड्डा खोदकर दफना दिया। इसके बाद घर से दंपति फरार हो गए। जैसे ही इस वारदात की जानकारी आरोपी के पिता को लगी, पिता ने अपने ही बेटे-बहू के खिलाफ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने घर के अंदर दफनाये गये शव को निकलवाकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है और वारदात की जांच में जुट गई है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विद्यासागर बंसल उम्र 22 वर्ष निवासी चटनिहा पत्नी के साथ फरार हो गया था। मुखबिर के जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के जानकारी अनुसार मृतक रामप्रताप साकेत आरोपी के पिता के पास दरबार करने आए दिन आया करता था। घटना के दिन जब रामप्रताप साकेत आरोपी विद्यासागर बंसल के घर पहुंचा तो उसके पिता घर पर नही थे। उसकी पत्नी व छोटी ननद घर पर थी। दोनों ने रामप्रताप को घर से जाने के लिए बोला, लेकिन वह नही गया।
इसके बाद आरोपी विद्यासागर जब घर पहुंचा तो उसने भी मृतक को घर से जाने को बोला। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कहासुनी के बीच आरोपी ने गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी से मृतक रामप्रताप के सिर पर हमला कर दिया और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
पुलिस के जानकारी अनुसार मृतक ने आरोपी की पत्नी के साथ गलत करने का प्रयास कर रहा था। तभी उसका पति आ गया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पति-पत्नी आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। कुछ दिन पहले गांव मे आए थे। फिलहाल पुलिस ने हत्या में शामिल पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications