Sidhi News: सीधी के प्राइवेट स्कूल प्रबंधक ने दी तालिबानी सजा, 35 छात्रों का एक साथ कराया मुंडन
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक प्राइवेट स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।मड़वास स्थित आर्यन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ने 35 बच्चों को तालिबानी सजा देते हुए मुंडन करा दिया। इस मामले में अब जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच का आदेश दे दिया है।
जानकारी होने पर पेरेंट्स तालिबानी सजा का कारण जानने के लिए स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों का नाम काट दिया और अभिभावकों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र पकड़ा दिया। अब इसकी शिकायत तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी से की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और एक एक्सीलेंस विद्यालय के प्रिंसिपल को जांच की जिम्मेदारी दी है। हालांकि, अभी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट में अगर विद्यालय प्रबंधक अगर दोषी पाया जाता है तो कलेक्टर से अनुशंसा के उपरांत विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications